Monday, 25 March 2019

जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं द्वारा दल-बदलने का सिलसिला जारी है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि बॉलिवुड अभिनेत्री से राजनेता का सफर तय करने वालीं जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकती हैं। इसके साथ ही उन्हें बीजेपी की टिकट पर रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (एसपी) के प्रत्याशी आजम खान के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।